एक के पूर्वज को मिली 10 साल की सजा और दूसरा जाने को तैयार : मनोहर लाल

270
Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar

करनाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में पांच स्थानों पर चल रहे मेयर चुनावों में कांग्रेस और इनेलो की हवा निकल गई है। उन्होने कहा कि लडऩे में तब मजा आता है, जब सामने खिलाड़ी हो। लेकिन निकाय चुनावों में सामने कोई नहीं है। फिर भी लडऩा पड़ रहा है। उन्होने कहा कांग्रेस और इनेलो इस चुनाव से भाग गई है।

जब इनेलो और कांग्रेस को पता चला कि उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे है, तो विधानसभा में एक-दूसरे को जूता दिखाने तथा गोली से मारने की धमकी देने वाले दोनों दल एक प्रत्याशी को समर्थन दे रहे है। करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति के लिए ये दोनों दल मुख्यमंत्री को घेरना चाहते है।

लेकिन  इन सबसे कुछ नहीं होगा। क्योंकि सब काने है और भ्रष्टाचार के समुंद्र के डूबे है। उन्होने कहा कि एक के पूर्वज दस साल की सजा काट रहे है और दूसरा जाने को तैयार है। उन्होने कहा कि कांग्रेस और इनेलो के राज में केवल भ्रष्टाचार हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में बदली, भर्तियां और सीएलयू यानी बीबीसी की सरकार चलाई है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने सरकार बनाते ही शपथ ली थी कि वह भ्रष्टाचार को जड़मूल से उखाड़ देंगे। उन्होने पूर्व में इनेलो सरकार के कार्यकाल को याद करवाते हुए कहा कि अपने स्वार्थ के लिए इन्होने करनाल में एक फैक्ट्री के आगे खड्डे तक खुदवा दिए थे। उन्होने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार का खात्मा करके छोडग़ी।

अभी सरकार ने बड़े-बड़े दलालों का काम तमाम कर दिया है। अब छोटी-छोटी मछलियां पकडऩा बाकी रह गया है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार ने 61 हजार करोड़ का बजट छोड़ा था, जो अब बढक़र 1 लाख 15 हजार करोड़ पहुंच गया है। प्रदेश में निकायों के विकास के लिए एक हजार करोड़ का बजट तय किया है। यदि नगर पालिकाओं की क्षमता बढ़ जाए तो यह बजट दो से तीन हजार करोड तक जा सकता है। उन्होने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस और इनेलो को कुछ दिनों बाद जवाब मिल जाएगा।

उन्होने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा निकाली जा रही जनक्रांति यात्रा जनभ्रांती यात्रा करार देते हुए कहा कि पिछले छह महीने पहले शुरू हुई हुड्डा की यह यात्रा छह बार आयोजित हुई है। जो कार्यकर्ता एक यात्रा में जुटाए जाते है। वही कार्यकर्ता दूसरी यात्राओं में भी बुलाए जाते है। उन्होने कहा कि भाजपा ने नौकरियों में भी भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है। केवल योग्य उम्मीदवारों को ही नौकरियां मिल रही है। पहले यह नौकरियां बिका करती थी।

उन्होने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों में व्यापारियों को धमका रहे है। जिनके खुद के घर शीशे के होते है। वो पत्थर नहीं मारा करते। विपक्ष इस तरह न बोले वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे। अगर हमने कार्रवाई शुरू की तो बच नहीं पाएंगे। उन्होने कहा कि जनता जातिवाद के बहकावे में न आए। क्योंकि पिछले तीन सालों में भाजपा ने करनाल के विकास के लिए 650 करोड़ मंजूर किए है। करनाल की 48 कालोनियों वैध की गई है। जिनके विकास पर 36 करोड़ खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यस्थान और मध्यप्रदेश के चुनावों में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट मिले है। राज्यस्थान में कांग्रेस 101 तक नहीं पहुंच पाई। मध्यप्रदेश में कांग्रेस जनता का विश्वास नहीं जीत पाई। कांग्रेस को तेलगाना में करारा जवाब मिला है। कर्नाटक में भी कांग्रेस को हार मिली। लेकिन अब कांग्रेस इन राज्यों में भानुमति का कुनबा जोड़ कर सरकार का गठन कर रही है। लेकिन यह सरकार एक साल से ऊपर चलने वाली नहीं है।

इस अवसर पर जिलाअध्यक्ष जगमोहन आनन्द, राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज, विधायक हरविन्द्र कल्याण, विधायक भगवानदास कबीरपंथी, विधायक बख्शीश सिंह सरदार अमरेन्द्र सिंह अरोड़ा, गोपाल चौधरी, अशोक सुखिजा, योगेन्द्र राणा, सुभाष चंद्र, अमर ठक्कर, निर्मला बैरागी, शेमशेर नैन समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे।