सीएम सिटी करनाल में किसान परेशान, नहीं हुई धान की सरकारी खरीद शुरू

429

करनाल अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद ना शुरू होने से किसान परेशान है। किसानों को कम रेट पर अपनी फसल प्राइवेट एजेंसी को बेचनी पढ़ रही है क्यूंकि मंडी में अब तक सरकारी खरीद शुरू नही हो पाई है। हालंकि 1 अक्तूबर से हरियाणा की सभी अनाज मंडियो में धान की सरकारी खरीद शुरू होनी थी, लेकिन करनाल की अनाज मंडी में अब तक खरीद शुरू नही हो पाई , है जिससे किसान परेशांन है।

किसानो का कहना है की एक तो पहले ही कुदरत ने मारा दूसरा अब फसल का सही रेट नहीं मिल रहा है। पिछली बार के मुकाबले फसल में कमी आई है। बारिश के कारण आधी फसल खराब हो चुकी है। दाने में कमी आई है और दूसरा अब मंडी में सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पा रही है, जिसे हम कम कीमत पर अपनी फसल को प्राइवेट में बेचना पड़ रहा है।

वहीं इस मामले में मार्किट कमेटी के सेक्टरी ने बताया की अभी खरीद शुरू नहीं हुई है और जल्द ही शुरू हो जाएगी। हमारी तरफ से तैयारियां पूरी हो चुकी हैं ।