पहाड़ों में बर्फबारी से मैदान में बढ़ी ठंड, अगले 3 दिन बारिश के आसार

530
Photo for representative only.

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इसी तरह न्यूनतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम में लगातार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 48 घंटे में सुबह के समय धुंध पड़ेगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।