हरियाणा रोडवेज की हड़ताल को चार दिन आगे बढा दिया गया है। आज फतेहाबाद में रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें हड़ताल को चार दिन आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। अब 29 अक्टूबर तक हड़ताल जारी रहेगी।
इधर आज एनएचएम कर्मचारियों ने भी रोडवेज की हड़ताल का समर्थन करते हुए हड़ताल में शामिल हो गए हैं. वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा कल से सर्व कर्मचारी संघ की तरफ से भी रोडवेज की हड़ताल में हिस्सा लेने का ऐलान किया गया है।
फतेहाबाद में बैठक के बाद जानकारी देते हुए सरबत पूनिया ने बताया कि हड़ताल को चार दिन आगे बढ़ाया है और सरकार अपनी हठधर्मिता पर कायम है जिस वजह से कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हैं। उन्होने कहा कि यूनियनों के पदाधिकारियों को अब प्रलोभन देकर तोड़ने की भी साजिश हो रही है।
सरबत पूनिया ने बताया कि तालमेल कमेटी के पदाधिकारियों को कल प्रलोभन दिया गया है कि 510 के बाद बाकी बचे हुए रुटों को यूनियन के पदाधिकारियों को दे दिया जाएगा वो इन रुटों में अपनी बसें चला सकते हैं।
















































