शिरोमणि अकाली दल की तरफ से इतिहास से छेड़छाड़ मामले को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कोठी का घेराव करने की कोशिश की गई। प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से लगाए बैरीकेडस तोड़ते हुए आग बढ़ने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
अकाली दल ने मांग की कि मुख्यमंत्री जल्द से जल्द सिख कौम से माफी मांने और आरोपियों पर कार्रवाई करें। अकाली नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि अगर सरकार ने तुरंत कदम न उठाया तो वह संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर होंगे।।











































