निष्कासित करने पर बोले कंवर संधू,मनमर्जी कर रही है पार्टी

426

आम आदमी पार्टी की तरफ निष्कासित किए कंवर संधू तथा सुखपाल खैहरा ने चंडीगढ़ में पत्रकार वार्ता की । इस दौरान विधायक कंवर संधू ने कहा कि पार्टी ने उनके और सुखपाल खैहरा के साथ गलत किया किया है। जब पार्टी बनी थी तो उसके संविधान में लिखा गया था कि यदि किसी सदस्य को पार्टी से निकाला जाता है तो पहले उसे अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा।

उनके साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्हें और सुखपाल खैहरा को एक बार भी अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया। संधू ने कहा कि आप की 22 सदस्यीय कोर कमेटी गैर सैविधानक है। इस मौके पर सुखपाल खैहरा ने कहा कि केजरीवाल तानाशाही रवैया अपनाया है।