चंडीगढ़ में दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो गया है। हेलमेट न पहनने वाली महिलाओं के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटे जाएंगे। हालाकि पगड़ी पहनने वाली सिख महिलाओं को हेलमेट पहनने से छूट दी गई है। यूटी प्रशासन ने दो पहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य करने की अधिसूचना जारी कर दी हैं












































