कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंपलाइज एंड वर्कर्स यू टी चंडीगढ़ की ओर से रोष प्रदर्शन

354

 कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एम सी इंपलाइज एंड वर्कर्स यू टी चंडीगढ़ की ओर से रोष प्रदर्शन कीया और प्रदर्शन के बाद चंडीगढ प्रशासन का 11वाँ पुतला डी ई ओ ऑफिस सेक्टर 19 के सामने   फूंका गया | अश्वनी कुमार कन्वीनर  ने कहा के चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिमो की मांगो पर  ध्यान नहीं दे रहा| जिसमें मुख्य तौर पर गांव की पंचायतों में काम कर रहे डेली वेज सफाई कर्मचारी को बेसिक पे प्लस डीए नहीं दिया जा रहा जबकि निगम प्रशासन के अलग-अलग विभागों में काम करने वाले डेली वेज मूलाजीमो  को बेसिक पे प्लस डीए दिया जा रहा है| इसी तरह इम्पलाईज हाऊसीस स्कीम 2008 के अंतर्गत सफल उम्मीदवारों को मकान दिए जाए| समान काम समान वेतन दिया जाए वर्क लोड के अनुसार  नए पद सुजीत किए जाए| डेपुटेशन पॉलिसी चंडीगढ़  मूलाजीमो के हक में बनाइ जाए एजुकेशन विभाग में चौकीदार के काम के 8 घंटे निशिचीत किए जाए | निलंबित पड़े एमसी मुलाजिमो के भर्ती नियम मे तुरंत संशोधन किया जाए लॉन्ग रूट पर कंडम बसो की जगह नई  बसे डाली जाए तथा सीटीयू की वर्कशॉप में अतिरिक्त स्टाफ भर्ती किया जाय| कलास 3 टेक्निकल मुलाजिम की बंद की हुई यूनिफार्म फिर से चालू की जाए| इंटर डिपार्टमेंट ट्रांसफर पॉलिसी को रिव्यू  किया जाए| जनरल अस्पताल सेक्टर 16 के निकाले गए कॉन्ट्रैक्ट  मुलाजिमो को बहाल किया जाए | चंडीगढ के मुलाजिम के स्टेटस के संबंध में केंद्र सरकार और चंडीगढ  प्रशासन मुलाजिमो के हक में तुरंत फैसला करें तथा केंद्रीय वेतनमान तथा केंद्रीय सेवा नियम लागू करें| कंट्रेक्ट मुलाजिम के लिए   सुरक्षित पॉलिसी  बनाई जाए | सुरक्षा कर्मचारियों का घटाया वेतन फिर से बढ़ाया जाए| डीसी रेट 2018 -2019 1/4/2018  से बढ़ाया जाए | जंगलात विभाग में रिटायर हुए डेली वेज मुलाजिम को पेंशन दी जाए और निकाले गए कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को जल्द से जल्द नौकरी  मे लिया जाए| मृतक के वारिसो को नौकरी दी जाए| अश्वनी कुमार कन्वीनर ने कहा के 7 जून को  विशाल कन्वेंशन  की जाएगी और कन्वेंशन में  चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ हड़ताल का ऐलान किया जाएगा क्योंकि  चंडीगढ़ प्रशासन के  नकारात्मक रवैया के  कारण  चंडीगढ़ के मुलाजिम  हड़ताल की ओर जा रहे हैं क्योंकि  चंडीगढ़ प्रशासन मुलाजिमों की मानी हुई  और रहती मांगों पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा