स्काउटस एवं गाइडस का प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए तारादेवी क्षेत्र को वि‌कसित किया जाएगा

378

शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कालका-शिमला राजमार्ग पर शिमला के निकट स्थित तारादेवी क्षेत्र को वि‌कसित किया जाएगा और भविष्य में वहां हिन्दूस्तान स्काउटस एवं गाइडस का प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए जगह मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी शिक्षा मंत्री ने चंडीगढ़ में हिन्दूस्तान स्काउटस एवं गाइडस की राज्य परिषद और राज्य कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में हिन्दूस्तान स्काउटस एवं गाइडस के विभिन्न एजेंडों को पारित किया गया। रामबिलास शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक सुधार किए हैं। प्रदेश के राजकीय ‌विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस वर्ष सरकारी स्कूलों का परिणाम बहुत अच्छा आया है। जो सरकार द्वारा उठाए गए सुधारात्मक कदमों को दर्शाता है। लोगों का सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास बढ़ा है। जिला अंबाला में निजी स्कूलों के 900 बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर राजकीय विद्यालय में दाखिले लिए हैं। पंचकूला में बच्चों की संख्या को देखते हुए पंचकूला में सार्थक स्कूल की एक शाखा और खोली जाएगी।
उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई में रूकावट न आए, इसके लिए सरकार द्वारा विशेष रूप से 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने के लिए शिक्षा के अन्य संकायों के साथ-साथ संस्कार, संस्कृति की भी ‌शिक्षा प्रदान की जा रही है। इससे प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ-साथ अध्यापकों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा का व्यापारिकरण और व्यायाव‌सायिकरण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नासा ने 5 हजार लोगों पर सर्वेक्षण किया जिसमें यह पता लगा कि हिन्दुस्तान की जो शिक्षा पद्धति है, वह अपने आप में एक वरदान है जिसमें शिक्षा, संस्कार और संस्कृति का भाव है। उन्होंने कहा‌ कि हिन्दूस्तान स्काउटस एवं गाइडस की स्थापना महान शिक्षा विद और राजनेता मदनमोहन मालवीया ने की थी। इन्होंने बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय जो कि एशिया का जाना माना विश्वविद्यालय है, की भी स्‍थापना की। जिसमें 90 हजार छात्र और छात्राएं छात्रावास में रहते हैं। उन्होंने कहा कि बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय संस्कार की दृष्टि से बहुत बड़ा परिसर है।