कर्नाटक में बीजेपी की जीत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा बीजेपी इसी गति से आगे बढ़ेती रहेगी

432

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कर्नाटक राज्य में बीजेपी की जीत पर बधाई दी और इस जीत का श्रेय जनता, कार्यकर्ताओं, नेताओं और पार्टी की कार्य पद्धति को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब नाम बदलकर पंजाब –पुदुच्चेरी-परिवार पार्टी रख लेना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस अब केवल 2.5 प्रतिशत आबादी पर ही राज करने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी राष्ट्रीय नेतृत्व में हैं तब तक कांग्रेस पार्टी का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत मिशन सफल हो रहा  है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की थी, आज के  ‌परिणामों को देखने के बाद उन्हें 2019 में ही नहीं, 2024 में भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गठबंधन का युग समाप्त हो चुका है। हरियाणा में हुए गठबंधन पर भी उन्होंने कहा कि ये अस्वाभाविक गठबंधन हुआ है, जिसका कोई मतलब नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 दिन विदेश यात्रा कर वापिस लौटा हूं। उन्होंने बताया कि इजरायल और यूके जैसे देशों में भारत की अविश्वसनीय पहचान है। भारत का नाम बहुत ऊंचा है। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों से मुलाकात हुई और विभिन्न बैठकें कर सभी विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेशकों, व्यावसायियों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि इजरायल के लोग खेती में बहुत आगे बढ़ चुके हैं। इजरायल की तकनीक को हरियाणा में भी अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इजरायल  प्रोद्योगिकी, निवेश, सुरक्षा और खेती जैसे क्षेत्रों में हरियाणा का सहयोग करने के लिए इच्छुक हैं।  उन्होंने बताया कि हरियाणा किस तरह अपराध मुक्त बने इसके लिए भी इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था की तकनीकों को समझा।