रमजान के पवित्र महीने के दौरान घाटी में पाकिस्तान ने युद्धविराम का किया उल्लंघन ,एक जवान की शहीद

344
Photo for representational purpose only.

रमजान के पवित्र महीने के दौरान घाटी में पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन किया गया. पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शुक्रवार सुबह बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य जवान घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि शहीद जवान की पहचान 28 वर्षीय कांस्टेबल सीताराम उपाध्याय के तौर पर हुई है। वह झारखंड के गिरीडीह के रहने वाला था उन्होंने बताया कि सीताराम के 2 बच्चे है
अधिकारी ने बताया कि जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से बिना किसी उकसावे के शुक्रवार सुबह करीब चार बजे मोर्टार दागे गए और भारी गोलीबारी की गई। बीएसएफ बल द्वारा भी इसका जवाब दिया।
केंद्र सरकार ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान राज्य में आतंकवादी के खिलाफ अभियान को निलंबित करने का आदेश दिया था।