सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कविता जैन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन

340

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार 15 जून से सूरजमुखी की खरीद का कार्य आरंभ करेगी। उससे पहले केंद्रीय एजेंसियों से सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। यह जानकारी चंडीगढ़ में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मंत्रियों की बैठक के फैसलों के बारे में बताते हुए दी।
चंडीगढ़ में राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान मंत्रियों की बैठक के फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्हों ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर सहमति बनाने का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी इस कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी और आला अधिकारियों की टीम वीरवार सुबह कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक करेगी। बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनाने पर काम होगा, ताकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को जल्द सामप्त किया जा सके।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को आशा वर्कर्स की मांगों पर सरकार के साथ बनी सहमति पर जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मार्केट में चीनी के दामों में गिरावट आई है, जिसके कारण शुगर मिलों को घाटा होने जा रहा था। जिसकी वजह से गन्ना किसानों को भुगतान सही समय पर हो इसके लिए प्रदेश की सहकारी और प्राइवेट शुगर मिलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी देनदारी की जानकारी सरकार को दें। इसके बाद मिलों को ऋण के तौर पर भरपाई करने पर सरकार आगे बढ़ेगी, ताकि गन्ना किसानों को सही समय पर पेमेंट हो सके।