चंडीगढ़ के स्कूलों में लगे मोबाइल टावर को हटने के लिए चंडीगढ़ की आवाज़ के चैयरमेन ने डी सी को दिया मांग पत्र

543


चंडीगढ़ की आवाज के चेयरमैन अविनाश शर्मा एवं महामंत्री कमल किशोर शर्मा और साथ में सुमेर, आजाद और जितेंद्र के साथ एकप्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर श्री अजीत बालाजी जोशी से मिलकर एक मांग पत्र दिया। चंडीगढ़ शहर के अंदर कानून के उल्लंघन कर बेतहाशा लगाए जा रहेमोबाइल टॉवरों को लगने से रोकने एवं हद की सीमा पार कर एजुकेशन सेक्रेटरी, चंडीगढ़ जिला शिक्षा पदाधिकारी, चंडीगढ़ चीफ इंजीनियर चंडीगढ़, चंडीगढ़ हेल्थ सर्विस,चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ संबंधित अधिकारियों ने देश के भविष्य को तैयार करने वाले सरकारी स्कूलों में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति दे दी है. जोनिम्नलिखित स्कूल हैं :
गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेक्टर 8-B गवर्नमेंट हाई स्कूल
सेक्टर 15-C गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेक्टर 16 –D गवर्नमेंट स्कूल,
धनास गवर्नमेंट हाई स्कूल
सेक्टर 36 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,
गवर्नमेंट स्कूल मौली जागरण चंडीगढ़,
गवर्नमेंट स्कूल मलोया
“चंडीगढ़ की आवाज” के कार्यकर्ताओं ने गवर्नमेंट स्कूल मौली जागरण चंडीगढ़ में लगे रहे मोबाइल टावर को DDR दर्ज करवा दिया। अविनाश शर्मासिंह, डिप्टी कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी को बताया कि सुप्रीम कोर्ट इंडिया का स्पष्ट आदेश के बारे में बताया और आदेश की प्रतिलिपि दिया। जिसमें किसी भी स्कूलमें मोबाइल टावर नहीं लगाए जा सकते हैं | मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडियस के कारण सिर में दर्द माइग्रेन पैरालाइसिस, चक्कर आना, याद्दाश्त कमजोर होना,सिरदर्द, दिल की धड़कन बढ़ता, पाचन क्रिया पर असर, कैंसर का खतरा बढ़ जाना, ब्रेन ट्यूमर समेत अनेक गंभीर बीमारियों का जन्म होता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे देश के भविष्य हैं चंडीगढ़ की हर गली गली में के घनी आबादी वाले एरिया में मौलीजागरण, मनी माजरा, विकास नगर, इंदिरा कॉलोनी, राम दरबार, धनास एवं सेक्टर आदि जगहों पर सैकड़ों की संख्या में नियमों का पालन किए बगैर मोबाइल टावरलगाए गए हैं। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी को बनाकर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर श्री अजीत बालाजी जोशी ने अविलंब कार्रवाई करनेका आश्वासन दिया। चंडीगढ़ शहर में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. चंडीगढ़ वासियों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना हो रही है। चंडीगढ़ पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण शहर में शहर वासियों में काफी आक्रोश है। “चंडीगढ़ की आवाज” पंजाब हरियाणा उच्चन्यायालय में गुहार लगाने के लिए मजबूर होगा।