कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ ने इस बार मजदूर दिवस पर सेक्टर 37 वाटर वर्क्स में मनाया.

429

कोआर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी  इंप्लाइज एंड वर्कर्स यूटी चंडीगढ ने इस बार मजदूर दिवस पर सेक्टर 37 वाटर वर्क्स में मनाया| झंडा फहराया ,  शिकांगो के शहीदों को सलाम किया  और श्रद्धांजलि  अर्पित की गई | जिन्होंने निश्चय किया था कि मजदूर 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करेगे और और जिसके लिए उन्होंने हड़ताल की और हाकम सरकार ने उन पर गोलियां बरसाई और बहुत सारे मजदूर मारे गए ।कमेटी के कन्वीनर श्वनी कुमार  ने कहा कि चंडीगढ़ में यहां रेगुलर मुलाजिमों की लड़ाई लड़ रहे हैं वही  चंडीगढ़ प्रशासन  कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मुलाजिम का  शोषण कर रहे है उनके लिए कंप्रेहैंसिव सुरक्षित पॉलिसी बनाने के लिए और समान काम समान वेतन के लिए और लेबर लॉ लागू करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि चंडीगढ़ के जो मुलाजिम कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं और जो वेतन ले रहे हैं वो भी चंडीगढ़ प्रशासन कम करने की कोशिश कर रहा है पर कोआर्डिनेशन कमेटी अपना संघर्ष जारी रखेगी  और  चंडीगढ़ प्रशासन से मांग करते हैं कि मजदूर दिवस  पर 1 मई को छुट्टी घोषित की जाए|