“गर्व के क्षण : कठुआ जनपद के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर ” राष्ट्रीय युवा महोत्सव” २०२१_ २२ में चयन”

324

कठुआ : राष्ट्रीय युवा महोत्सव जो प्रत्येक वर्ष १२ जनवरी से मनाया जाता है जिसमें पूरे भारत से विद्यार्थी भाग लेते हैं। यह महोत्सव स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को समर्पित किया जाता है।इस वर्ष इसे पुद्दुचेरी में मनाया जायेगा। भारत सरकार के युवा और खेल मामलों का मंत्रालय इस महोत्सव को आयोजित करवाता है।

जम्मू में केंद्रशासित प्रदेशीय स्तर पर महोत्सव को खेल शिक्षा विभाग के निदेशालय द्वारा १ जनवरी से ५ जनवरी,२०२२ को आयोजित किया गया। पूरे जम्मू कश्मीर के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसमें अलग अलग स्तर पर कई प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं जिसमें संगीत की श्रेणी में कठुआ जनपद के बुद्धि हायर सेकंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान पाया और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए।
वास्तव में यह कठुआ जनपद के लिए गर्व के क्षण हैं जहां एक ओर कला उत्सव२०२१_२२ में भी कठुआ के ५ विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन दे रहें हैं।

माननीय शिक्षा अधिकारी श्री पी. एल. थापा जी तथा माननीय जिला खेल शिक्षा अधिकारी जी ने विद्यालय के प्राचार्य श्री ओम प्रकाश जी को बधाई दी और पूरी टीम को भी पुद्दुचेरी में अच्छा प्रदर्शन करने का शुभाशीर्वाद दिया।
कठुआ के द्वारा इस अच्छे प्रदर्शन पर संपूर्ण शिक्षा विभाग और खेल शिक्षा विभाग में हर्ष की लहर है।