सेक्टर-26 स्थित एफबार में गोली चलने से तीन घायल

208
Photo for representation only.

चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया की जन्मदिन पार्टी के दौरान सेक्टर-26 स्थित एफबार में गोली चलने से तीन घायल हो गए।

घायलों में दो को जीएमसीएच-32 और एक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस पार्टी में चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल, कई बीजेपी पार्षद और राजनीतिक लोग शामिल थे। हालांकि, अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली चलने के समय मेयर मौजूद थे या वहां से निकल गए थे। पुलिस ने गोली चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार देर रात किसी राजनीतिक बात को लेकर दो पक्षों में विवाद होने के बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। वारदात में पार्टी में मौजूद तीन लोग गंभीर घायल हो गए। इस दौरान पार्टी में जमकर हंगामा भी चला। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।