करीब 2 महीने बाद खुली सुखना लेक , बोटिंग के लिए करना होगा इंतज़ार 

सुखना लेक पर लौटी एक बार फिर रौनक सैर करने पहुंचे लोग और टूरिस्ट भी पहुंचे कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बंद की गई थी लेक अभी सुखना लेक पर बोटिंग है बंद सुबह 5 बजे से रात 8 बजे खुलेगी लेक

993

करीब दो महीने बाद सुखना लेक एक बार फिर आम लोगों और टूरिस्टों के लिए खोल दी गई है जिसको देखते हुए आज कई लोग सुबह की मोर्निंग वॉक करने सुखना लेक पहुंचे हुए थे चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुखना लेक को बंद कर दिया गया था और अब जब सिटी में कोरोना के केस कम हुए हैं तब एक बार फिर सुखना लेक को आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। सुखना लेक को चंडीगढ़ की लाईफलाईन कहा जाता है जहां शहर के लोग वॉक करते हैं और अपने परिवार और अपने फ्रैंडस के साथ मौज मस्ती भी करते हैं इस दौरान कई टूरिस्ट भी चंडीगढ़ पहुंचे हुए थे जिनका कहना था कि सुखना लेक पर घूमने का अपना ही मजा है। यहां के पर्यावरण और झील को देखकर दिल को एक सुकुन पहुंचता है।

वहीं वॉक करने आए लोगों का कहना था कि वह पिछले कई सालों से यहां वॉक करने आते हैं इतने दिन सुखना लेक बंद थी उन्हें वॉक करने वह मजा नहीं आ रहा था जो सुखना लेक पर आता है यहां पर वॉक करने के लिए परोपर ट्रैक हैं और लोग खुलकर घूम सकते हैं और एक्सरसाईज भी कर पाते हैं।हालांकि प्रशासन द्वारा सुखना लेक को सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक खोला गया है और सुखना लेक अभी बोटिंग पूरी तरह से बंद है।