सुखना का जल स्तर पंहुचा उच्चतम बिंदु स्तर तक ,खोले दो फ्लड गेट

318

चंडीगढ़ में बारिश की वजह से सुखना झील का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। जिससे प्रशासन की ओर से झील के आपातकालीन फ्लड गेट खोलने के आदेश जारी कर दिए गए। जैसे ही झील का स्तर 1663 फीट तक पहुंचा, तभी झील के फ्लड गेट खोल दिए गए।
फ्लड गेट खोलने के साथ ही प्रशासन ने लोगों के लिए ये निर्देश जारी किए हैं कि वो सुखना के पीछे की तरफ से जाने वाले रास्तों का इस्तेमाल ना करें। हालात को देखते हुए चंंडीगढ पुलिस को भी अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 12 से 24 घंटे तक ऐसे ही जारी रहेगी बारिश।

मौसम विभाग ने बताया, पंजाब के नॉर्थ एरियाज में ज्यादा बारिश हो रही है।

चंडीगढ़ में आठ साल में पहली बार मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 895 एमएम पार कर गया है। बता दे वेस्टर्न डिस्टरबेंस और हवाओं की दिशा बदलने से लगातार तीन दिन से चंडीगढ़ में हो रही है बारिश।